बापू वाटिका के पास 14वें दिन भी JMM का उपवास जारी, गढ़वा जिलाध्यक्ष ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Anshan: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका (Bapu Vatika) के समक्ष 14 वें दिन गुरुवार को गढ़वा जिलाध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता में उपवास कायर्क्रम संपन्न हुआ।

मौके पर गढ़वा जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि आज उपवास कार्यक्रम में गढ़वा जिला से हम सभी आए हुए हैं। रांची जिला समिति भी साथ में है। पूरे राज्य में न्याय यात्रा भी निकल रही है। और आपने देखा होगा कि दो दिन पहले ही संकल्प सभा का भी आयोजन रांची में हुआ था। इसमें काफी संख्या में लोग जुटे थे।

हमारे निर्दोष नेता Hemant Soren को केंद्र सरकार के इशारे पर साजिश के तहत जेल भेजा गया है। हम सभी उनके न्याय के लिए ही यहां पर उपस्थित हैं। जब तक उनको न्याय नहीं मिलता है। पार्टी के सारे नेता सड़क से लेकर सदन तक इसी तरीके से अपना विरोध जताते रहेंगे। न्यायालय पर हमें पूरा भरोसा है, हमारे नेता हेमंत सोरेन निर्दोष साबित होंगे।

रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा केंद्र सरकार के इशारे पर Hemant Soren को जबरन जेल भेजा गया है और इससे कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है जिसे देखते हुए हमारे केंद्रीय समिति ने निर्णय लिया कि हम शांतिपूर्वक तरीके से उपवास कार्यक्रम के जरिये सभी पंचायतों मे न्याय मार्च निकाल कर अपना विरोध प्रकट करेंगे। जो आपको देखने को भी मिल रहा है और Hemant Soren के न्याय के लिए हम लड़ते रहेंगे।

Share This Article