HomeUncategorizedUP कैडर के पूर्व IAS अधिकारी ने सनी लियोनी के साथ मिल...

UP कैडर के पूर्व IAS अधिकारी ने सनी लियोनी के साथ मिल बनाया एल्बम, अब…

Published on

spot_img

Former IAS Abhishek Singh of UP Cadre: किसका रचनात्मक शौक कब कौन सा मोड़ लेगा, कोई नहीं जानता। UP कैडर के पूर्व IAS अभिषेक सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं।

वजह ये है कि पहले उन्होंने अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ एक Music Album बनाया, फिर जौनपुर से अध्योध्या के लिए तीर्थ बस सेवा शुरु कराई। बड़े बड़े आयोजन का लोगों का दिल जीत और अब लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए ताल ठोकते बताए जा रहे हैं।

अभिषेक सामाजिक रूप से काफी एक्टिव हैं

Former IAS Abhishek Singh of UP Cadre

अभिषेक सिंह अपने गृहजिले जौनपुर में राजनीतिक और सामाजिक रूप से काफी Active हैं। अयोध्या में जब जनवरी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो गई तो फरवरी में उन्होंने जौनपुर के लोगों को फ्री में बस से अयोध्या भेजना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने बताया था कि रोजाना 5 बसें श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम जा रही हैं।

अभिषेक ने इन बसों का नाम जौनपुर निषाद रथ रखा था। दरअसल जौनपुर लोकसभा सीट पर निषाद वोटबैंक निर्णायक भूमिका में है। वह अपने जिले में ऐसे कार्यक्रम करते रहते हैं जिसमें भारी संख्या में भीड़ जुटती रहे। IAS अधिकारी अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल हैं, जो इस समय बांदा की जिलाधिकारी हैं। उन्होंने साल 2008 में सिविल सेवा परीक्षा पास की थी, हालांकि तब उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा के लिए हुआ था।

इसके बाद 2009 में सिविल सेवा में उन्हें 20वां स्थान मिला था और उन्हें पंजाब कैडर दिया गया था. अभिषेक सिंह के साथ जब शादी हो गई, तो उन्हें UP कैडर दिया गया. दुर्गा के ससुर भी नोएडा में रहते हैं, जोकि रिटायर्ड IPS अधिकारी हैं।

अभिषेक सिंह को साल 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था. इसी दौरान सरकारी कार का सामने खड़े होकर उन्होंने फोटो खिंचवाई और सोशल मीडिया पर डालने के बाद विवाद बढ़ गया, जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गए।

चुनाव आयोग ने इसे अनुशासनहीनता माना और नवंबर में उन्हें पद से हटा दिया गया। गुजरात से लौटने के बाद अभिषेक सिंह ने यूपी में फिर अपनी ड्यूटी जॉइन कर ली थी।

अभिषेक सिंह रातोरात सुर्खियों में आ गए थे

Former IAS Abhishek Singh of UP Cadre

हाल ही में अभिषेक सिंह ने अपने गृह नगर जौनपुर में गणेश महोत्सव का आयोजन कराया था। जिसमें मुंबई के तमाम फिल्मी कलाकार शामिल हुए थे। अभिषेक सिंह कई वीडियो एल्बम्स में एक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। एक्टिंग के शौकीन अभिषेक सिंह दिल तोड़ के सॉन्ग से रातोरात सुर्खियों में आ गए थे।

गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला के लिखे और फेमस सिंगर बी प्राक के गाए गाने को टी सीरीज ने जुलाई 2020 में रिलीज किया था। इसके बाद आईएएस अभिषेक को सिंगर जुबिन नौटियाल की आवाज में रिलीज हुए गाने तुझे भूलना तो चाहा… में देखा गया. साथ उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम के सीजन-2 में भी काम किया था।

UP के चर्चित IAS अधिकारी रहे अभिषेक सिंह का इस्तीफा 5 महीने बाद मंजूर हो गया है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद यूपी सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। वो बीते साल फरवरी महीने से सस्पेंड चल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने अक्टूबर में इस्तीफा दे दिया था। उनका करियर हमेशा विवादों में रहा है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि अभिषेक सिंह जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। अभिषेक सिंह को साल 2015 में तीन साल के लिए दिल्‍ली में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था, उसके बाद 2018 में यह अवधि दो साल के लिए और बढ़ा दी गई, लेकिन उस दौरान वे मेडिकल लीव पर चले गए।

दिल्‍ली सरकार ने अभिषेक को वापस उनके मूल कैडर UP भेज दिया। लंबे समय तक उन्‍होंने UP में नौकरी ज्वाइन नहीं की और इसके लिए उन्होंने नियुक्ति विभाग को संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। हालांकि साल 2022 में उन्होंने नौकरी ज्वाइन कर ली थी।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...