अब्दुल सलीम पर देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप, NIA ने किया गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Abdul Salim Accused of Involvement in Anti-National Activities: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तेलंगाना (Telangana) के निजामाबाद में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े Abdul Salim को गिरफ्तार किया है। सलीम PFI का तेलंगाना उत्तर का सचिव है।

सलीम पर देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप है। उस पर यह भी आरोप है कि वह आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए युवाओं की भर्ती कर रहा था। वह हिंसा के एक मामले में फरार चल रहा था। उस पर दो लाख रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ चार्जशीट भी दायर की जा चुकी है।

वह इस मामले में पकड़ा जाने वाला 15वां आरोपित है। उसके खिलाफ जून, 2023 में निजामाबाद जिले में वीआई टाउन पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन NIA ने इस मामले को अपने पास ले लिया। NIA ने पिछले साल दिसंबर में 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

Share This Article