बापू वाटिका के पास 16वें दिन भी JMM का उपवास जारी, कोडरमा जिलाध्यक्ष ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Anshan: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका (Bapu Vatika) के समक्ष 16 वें दिन शनिवार को JMM कोडरमा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में उपवास रखा।

मौके पर रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि आज हम 16वें दिन उपवास पर बैठे हैं और जब तक हमारे नेता हेमंत सोरेन को न्याय नहीं मिलता है तब तक हम इसी तरीके से अपना कार्यक्रम जारी रखेंगे। पंचायत पंचायत भी हम न्याय यात्रा कर रहे हैं। पूरा झारखंड ही उनके लिए न्याय की गुहार लगा रहा है।

आने वाले दिनों में आपको दिखेगा की पूरे झारखंड के लोगों में जो आक्रोश है उसका खामियाजा केंद्र की सरकार को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

JMM कोडरमा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार की ओर से जबरन प्रताड़ित करने के विरोध में चल रहे उपवास कार्यक्रम में हम यहां रांची आए हुए हैं।

इसके साथ पंचायत में भी न्याय यात्रा के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता लोगों को बता रहे हैं कि किस तरीके से एक युवा मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन जो राज्य का विकास कर रहे थे। यहां के लोगों को हक अधिकार दिला रहे थे उनको केंद्र की BJP सरकार ने जबरन राजनीतिक लाभ के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है।

Share This Article