मौसम है चुनाव का, देश के सीनियर नेता यशवंत सिन्हा से मिलीं अंबा प्रसाद, चर्चा…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Amba Prasad Met Yashwant Sinha: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha) की तारीख तय होने का समय बिल्कुल नजदीक है।

इस बीच बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद (Amba Prasad) का देश के सीनियर नेता और पूर्व वित्त तथा विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) की मुलाकात ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

यह मुलाकात मंगलवार को हुई है। कयास लगाया जा रहा है कि दोनों ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के सशक्त उम्मीदवार व चुनावी राजनीतिक स्थिति पर बात की।

यशवंत सिन्हा के आवास पर दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात से हजारीबाग की राजनीति में नई संभावना बनने की उम्मीद भी उभर रही है।

जैसा कि बताया जा रहा है, मंगलवार की शाम को ऋषभ वाटिका में यशवंत सिन्हा का शानदार स्वागत हुआ। हजारीबाग-रामगढ़ के सैकड़ों समर्थक देर शाम तक यहां देखे गए।

Share This Article