Homeझारखंडसाइबर फ्रॉड के कारण इस शख्स के खाते पर बैंक ने लगा...

साइबर फ्रॉड के कारण इस शख्स के खाते पर बैंक ने लगा दिया होल्ड, मामले को ले…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Cyber Fraud: डालटनगंज (Daltonganj) शहर थाना क्षेत्र के साहित्य समाज चौक के पास स्थित All in one Technology के संचालक प्रिंस कुमार शुक्ला साइबर फ्रॉड का शिकार हो गये हैं।

बैंक ने प्रिंस के खाते पर होल्ड लगा दिया है। परेशान होकर प्रिंस ने इस संबंध में बुधवार को साइबर थाना में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

इलाज के बहाने साइबर क्राइम

सिंगरा निवासी प्रिंस कुमार शुक्ला को इलाज के बहाने झांसे में लिया गया और एक महिला को उसके प्रतिष्ठान पर भेजकर दो दिन में दो लाख 60 हजार बैंक खाते में जमा लेकर इतने ही पैसे नगद दिया गया। Cyber Fraud की शुरूआत आठ दिसंबर 2023 से हुई।

प्रिंस के मोबाइल पर राजबहादुर नाम से एक व्यक्ति ने फोनकर बताया कि इलाज के लिए कैश की जरूरत है। उसके खाते में पैसे हैं। उसे नगद चाहिए और उसके बदले वह खाते में पैसे ट्रांसफर कर देगा।

प्रिंस की सहमति पर राजबहादुर ने 9.12.2023 को एक महिला को उसकी दुकान पर भेजा और आनलाइन भुगतान के लिए क्वार कोड लिया।

प्रिंस के खाते पर एक लाख रूपए क्वार कोड के माध्यम से, जबकि SBI बैंक खाते में 30 हजार रूपए भेजे। ठीक इसी तरह अगले दिन भी एक लाख रूपए क्वार कोड से, जबकि 30 हजार रूपए खाते में भेजकर इतने ही पैसे नगदी लिए गए।

साइबर फ्रॉड के कारण खाते पर लगा होल्ड

प्रिंस ने बताया कि 75 दिन के बाद उसके बैंक खाते पर होल्ड लगने का मैसेज चार मार्च को आया। अगले दिन SBI शाखा सुदना जाकर पूछताछ की तो पता चला कि Cyber Fraud के चलते उसके खाते पर होल्ड लगाया गया है।

बैंक की ओर से यह भी जानकारी दी गयी कि नौ एवं दस दिसंबर को हुए Transaction के दौरान साइबर फ्रॉड हुआ था। बैंक की जानकारी के बाद प्रिंस को साइबर ठगी की जानकारी हुई।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...