Homeझारखंडविधायक लोबिन हेंब्रम की अन्याय यात्रा में आपास में ही भिड़े JMM...

विधायक लोबिन हेंब्रम की अन्याय यात्रा में आपास में ही भिड़े JMM कार्यकर्ता, 144 लागू

Published on

spot_img

MLA Lobin Hembram Anyay Yatra: भोगनाडीह (Bhognadih) से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां गुरुवार को JMM विधायक लोबिन हेंब्रम (Lobin Hembram) की अन्याय यात्रा के दौरान JMM कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गये।

कार्यकर्ताओं के बीच हुए इस टकराव के कारण पूरे भोगनाडीह में तनाव व्याप्त है। मामला इतना बढ़ गया कि प्रशासन को भोगनाडीह में धारा 144 लगानी पड़ गयी है।

लोबिन को बंद करनी पड़ी अपनी यात्रा

JMM विधायक Lobin Hembram ने आरोप लगाया है कि JMM कार्यकर्ताओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। दरअसल, गुरुवार को JMM के बागी विधायक लोबिन हेंब्रम ने साहिबगंज में अन्याय यात्रा निकाली थी।

यात्रा शुरू होते ही JMM कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। नारेबाजी हुई। यात्रा में बरहेट से भी JMM कार्यकर्ता शामिल हुए थे, जो लगातार लोबिन हेंब्रम मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों तरफ से नारेबाजियां होने लगीं। देखते ही देखते कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझ गये। इस तनाव के कारण लोबिन हेंब्रम को अपनी अन्याय यात्रा बंद करनी पड़ गयी।

अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरते रहे हैं लोबिन

बता दें कि JMM विधायक Lobin Hembram अपनी ही पार्टी की सरकार और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ मुखर रहे हैं। Hemant Soren की सरकार के दौरान उन्होंने कई बार तल्ख टिप्पणी भी की थी।

2019 में जनता से जो वादे कर हेमंत सरकार सत्ता में आयी थी, उन वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लोबिन हेंब्रम लगा चुके हैं। वहीं, जल, जंगल, जमीन की लूट, भ्र्ष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी लोबिन हेंब्रम बेबाक बोलते रहे हैं।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...