JMM ने बेरोजगारों से खतियान आधारित नियोजन नीति का किया छलावा, BJP ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Cheated Unemployed People: BJP के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी (Kunal Shadangi) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री द्वारा बांटे गए कुछ नियुक्ति पत्र पर बड़ा सवाल खड़ा किया।

षाडंगी ने कहा कि JMM का स्थानीय नियोजन नीति, 1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति का क्या हुआ?

राज्य सरकार जनता को बताए कि आखिर साढ़े चार वर्षों तक खतियान आधारित नियोजन नीति का छलावा बेरोजगारों को
क्यों दिखाया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बताए कि आखिर ये नियुक्तियां किस नियोजन नीति के आधार पर किए गए हैं।

षाडंगी ने कहा कि आज जो नियुक्ति पत्र बांटे गए उस परीक्षा का संचालन भी उसी एजेंसी ने किया है जिसने विगत दिनों भ्रष्टाचार उजागर होने के कारण JSSC की परीक्षाएं रद्द की गई है और बेरोजगारों द्वारा जिसके खिलाफ CBI जांच और मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। आखिर एक दागी एजेंसी का एक परीक्षा परिणाम सही और दूसरा गलत कैसे हो सकता।

इस एजेंसी की तो सभी परीक्षाएं भ्रष्टाचार में लिप्त होंगी। उन्होंने कहा कि आज का नियुक्ति पत्र एक प्रकार से भ्रष्टाचार का पुलिंदा है, इसलिए उसकी भी जांच होनी चाहिए।

Share This Article