लोहरदगा में घूस लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lohardaga Revenue Employee Arrested: लोहरदगा (Lohardaga) अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी रामा महतो को ACB की टीम ने छह हजार रुपये रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार सरोज कुमार से राजस्व कर्मचारी ने म्यूटेशन का कागजात निकालने के लिए 6000 रुपये की मांग की गई थी। सरोज ने इसकी शिकायत ACB से की।

सत्यता की जांच के बाद ACB की टीम रामा महतो के आवास में पहुंची और रिश्वत की राशि के साथ राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। ACB की टीम कर्मचारी को साथ लेकर रांची चली गई।

Share This Article