झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Transfer Posting: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा (Jharkhand Administrative Service) के 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं।

इस संबंध में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (Land Reforms Department) ने सोमवार को अधिसूचना जारी की है।

जारी अधिसूचना के अनुसार गुमला जिले के बिशनपुर की अंचल अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए गढ़वा जिले के चिनिया का अंचल अधिकारी बनाया गया है।

गढ़वा के चिनिया के अंचल अधिकारी शेखर वर्मा को गुमला के बिशुनपुर का अंचल अधिकारी, रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी किरण बोदरा को Hazaribagh का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, Hazaribagh के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी प्रीति केरकेट्टा को Dhanbad का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार अमृता खाखा को रांची का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, शादा नुसरत को हजारीबाग का बंदोबस्त पदाधिकारी, Nirmal Soren को धनबाद का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, राजेश कुमार को पलामू का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, मिथिलेश कुमार चौधरी को दुमका का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, मोजाहिद अंसारी को जमशेदपुर का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, मधु श्री मिश्रा को लोहरदगा के कुडू का अंचल अधिकारी बनाया गया है।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है और उनका पदस्थापना कहीं नहीं किया गया है वह विभाग में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

Share This Article