Latest Newsझारखंडजमशेदपुर सीट से लोस चुनाव लड़ सकते हैं सरयू राय, भारतीय जनतंत्र...

जमशेदपुर सीट से लोस चुनाव लड़ सकते हैं सरयू राय, भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lok Sabha Election: रविवार को जमशेदपुर (Jamshedpur) के सिदगोड़ा टाउन हॉल (Sidhgora Town Hall) में भारतीय जनतंत्र मोर्चा का प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।

इसमें मोर्चा के संरक्षक सह विधायक सरयू राय (Saryu Rai) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

राजनीतिक एवं सामाजिक प्रस्ताव

सम्मेलन में भाजमो का राजनीतिक एवं सामाजिक प्रस्ताव पेश किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं के सुझाव और संशोधन प्राप्त कर 20 बिंदुओं का संशोधित प्रस्ताव पारित किया गया।

मोर्चा के राजनीतिक प्रस्ताव के दौरान जमशेदपुर महानगर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष Amit Sharma ने प्रस्ताव रखा कि सरयू राय को जमशेदपुर लोकसभा सीट से संसदीय चुनाव लड़ना चाहिए और धनबाद के भाजमो जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने सरयू राय को Dhanbad Lok Sabha से चुनाव लड़ने प्रस्ताव रखा।

सरयू राय ने इसे ठुकराया तो नहीं पर विनम्रता से यह जरूर कहा कि उनकी प्राथमिकता जमशेदपुर पूर्वी में विकास कराना है। कई काम रुके हुए हैं। उन्हें तेजी से पूरा कराना है।

विधायक ने यह भी कहा कि प्रस्ताव पर कमेटी जो फैसला करेगी, वे उससे बाहर नहीं जाएंगे।

रघुवर कार्यकाल में भ्रष्टाचार के 33 मामले

सम्मेलन मेंज्ञसरयू ने कहा कि वे जिस सरकार में मंत्री थे, उसमें भ्रष्टाचार के 35 मामले हुए थे। उनमें से कुछ मामलों को मैंने उठाया था।

मंत्री रहते मैंने उन मामलों को उठाया तो BJP ने मुझे टिकट नहीं दिया। मैंने तो पार्टी से कहा था कि अगर मुझे टिकट नहीं देना चाहते तो पहले बता दें। मैं लोगों से कह दूंगा, मीडिया से कह दूंगा कि अब मैं राजनीति से बाहर जा रहा हूं। भाजपा ने यह भी नहीं करने दिया। मुझे अपमानित किया।

इसके बाद मैंने चुनाव लड़ा और जमशेदपुर पूर्वी की जनता ने तत्कालीन मुख्यमंत्री Raghuvar Das को ही हरा दिया। यह मेरे अपमान का प्रतिकार था।

spot_img

Latest articles

झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जर्जर स्कूलों और शिक्षकों की कमी पर मांगी जवाबदेही

Ranchi : रांची में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी स्कूलों की खराब हालत...

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे। उनके पटना...

वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का तोहफा: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज

लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर...

खबरें और भी हैं...