रांची में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, आदेश जारी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lok Sabha Elections: रांची में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) और होली को लेकर विधि-व्यवस्था के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।

विशेष मामले में जरूरत के अनुसार अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है। रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार आगामी लोकसभा आम निर्वाचन और होली को लेकर विधि-व्यवस्था को देखते हुए सभी तरह के अवकाश अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।

पूर्व से अवकाश स्वीकृत होने की स्थित में भी अधोहस्ताक्षरी के अनुमति के बिना कोई भी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी अवकाश में प्रस्थान नहीं करेंगे। विशेष परिस्थिति में SSP खुद अवकाश स्वीकृत करेंगे।

Share This Article