भाजपा नेत्री ममता भुइयां ने RJD का थामा दामन, पलामू से लोकसभा का चुनाव…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mamta Bhuyan Joins RJD: रविवार की शाम को BJP नेत्री ममता भुइयां (Mamta Bhuyan) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया है।

बिहार की राजधानी पटना में राजद प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के सामने उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

झारखंड में पार्टी प्रदेश प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

बताया जा रहा है कि ममता भुइयां को पलामू संसदीय सीट से राजद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

मौके पर झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव, गोड्डा के पूर्व विधायक और राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Share This Article