शराब पी रहे युवक को गोली मारकर उतार दिया मौत के घाट, आपसी विवाद के बाद…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Firing: मंगलवार की रात को होली के दिन पलामू (Palamu) के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर में शराब  पी रहे मनोज चौधरी को कुछ लोगों ने गोली मारकर (Murder) मौत के घाट उतार दिया।

बताया जाता है कि घटना के बाद परिजन मनोज चौधरी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मनोज कुमार चौधरी कल्याणपुर का रहने वाला। उसका आपराधिक इतिहास रहा है। मनोज चौधरी गढ़वा की अनराज घाटी में लूटपाट और अपहरण का आरोपी था।

घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। हॉस्पिटल में मनोज के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हत्या मामले की छानबीन कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कहा कि आपसी विवाद में हत्या हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Share This Article