Homeझारखंडअफीम और हीरोइन के साथ चतरा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा,...

अफीम और हीरोइन के साथ चतरा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा, SP विकास पांडेय ने..

Published on

spot_img

Chatra Drugs Smuggler: चतरा पुलिस ने गिद्धौर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अफीम (Opium) और हीरोइन (Heroin) बरामद किया है।

मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों का नाम ललन दांगी और राजेंद्र दांगी है।

दोनों गिद्धौर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। SP विकास पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि चतरा-हजारीबाग जिले सीमान्त पर स्थित बलबल चेकनाका के समीप चलाए जा रहे एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान (Vehicle Checking Campaign) के दौरान पुलिस ने करीब 45 किलो प्रतिबंधित अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

इसकी निशानदेही पर गिद्धौर थाना क्षेत्र के पांडेयटोला गांव निवासी राजेंद्र दांगी के घर में छापेमारी कर 25 ग्राम प्रतिबंधित हीरोइन (Heroine) के साथ उसे भी गिरफ्तार किया है।

इस दौरान पुलिस के द्वारा बरामद किए गये अफीम की अनुमानित कीमत दो करोड रुपए है।

जबकि बरामद Heroine की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त किए जाने वाले एक मारुति सुजुकी के आल्टो कार और एक स्कूटी भी बरामद किया है।

SP ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए जा रहे Anti Crime Vehicle Checking Campaign के दौरान पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है।

उन्होंने बताया कि इसके पूर्व पुलिस की टीम ने गत गुरुवार को Brown sugar के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...