Latest NewsUncategorizedRBI एक बार फिर रेपो रेट रख सकता है यथावत, MPC की...

RBI एक बार फिर रेपो रेट रख सकता है यथावत, MPC की पहली समीक्षा बैठक में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

RBI Repo Rate: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पहली समीक्षा बैठक बुधवार को शुरू हो गई।

RBI गवर्नर की अध्यक्षता में हो रही तीन दिवसीय MPC बैठक के नतीजे पांच अप्रैल को आएगा। हालांकि, अधिकांश अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि RBI एक बार फिर Repo Rate को यथावत रख सकता है।

RBI Governor शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में आज चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक शुरू हुई।

Reserve Bank Governor तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक के नतीजे की घोषणा 5 अप्रैल को करेंगे। आर्थिक मामलों के जानकारों का कहना है कि RBI एक बार फिर नीतिगत रेपो दर को यथावत रख सकता है।

उल्लेखनीय है कि RBI की मौद्रिक समिति प्रत्येक दो महीनों पर Monetary Policy पर फैसला लेती है। केंद्रीय बैंक ने लगातार छह बार से रेपो रेट को स्थिर रखा है।

इस बार भी ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं कि लगातार सातवीं बार भी नीतिगत दर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा। रिजर्व बैंक ने पिछली बार फरवरी 2023 में रेपो रेट बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया था।

spot_img

Latest articles

हाईकोर्ट सख्त , रात में गिरफ्तारी पर सवाल, थाना प्रभारी पर कार्रवाई शुरू

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने दामोदर नाथ शाहदेव की ओर से दायर हैबियस कॉर्पस याचिका...

झारखंड में खनन का असर, आधी पंचायतें प्रदूषण की चपेट में, टीबी जैसी बीमारियों की बढ़ती चिंता

रांची: झारखंड में खनन गतिविधियों का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...

खबरें और भी हैं...