झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर मैथन पुलिस ने कार से बरामद किए 34.74 लख रुपए, फिर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Vehicle Inspection Campaign: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के मद्देनजर झारखंड में लगभग हर जिले में खासकर Border इलाके में पुलिस का वाहन जांच अभियान सक्रियता से चल रहा है।

इसी क्रम में झारखंड-पश्चिम बंगाल के Border पर धनबाद के मैथन पुलिस ने एक कार से 34.74 लाख रुपए बरामद किए। कार सवार दो लोगों को पुलिस मैथन ओपी लाकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति दुर्गापुर से Hazaribagh जा रहे थे।

गुजर रही थी सफेद रंग की कार

बताया जा रहा है कि धनबाद के मैथन में Jharkhand-West Bengal Border पर पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में एक सफेद रंग की कार गुजर रही थी।

पुलिसकर्मियों ने उसकी जांच की। इस दौरान कार में दो लोग सवार थे। कार की तलाशी के क्रम में कार से 34,74,900 रुपए कैश बरामद हुए।

Share This Article