धनबाद में कृषि बाजार में लगी आग, आधा दर्जन से अधिक गाड़िया जली

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad News: धनबाद के बरवाअड्डा स्थित कृषि बाजार समिति (Agricultural Market Committee) परिसर में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई।

इस आग की चपेट में आकर वहाँ खड़ी 8 गाड़िया जल कर खाक हो गयी। सभी गाड़िया (Vehicles) Barwadda थाना के द्वारा जब्त की गयी थी।

जैसे ही आग लगी कृषि बाजार समिति के लोगों ने अग्निशमन विभाग (Fire Department) को सूचना दी, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की दो गाड़िया लेकर मौके पर पहुंचे दीपक कुमार और उनकी टीम ने घंटो मसाकत के बाद आग पर कबू पाया ,जिससे एक बड़ी घटना घटने से बच गयी।

बरवा अड्डा चेम्बर ऑफ कॉमर्स (Barwa Adda Chamber of Commerce) के जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि जहाँ आगजनी की घटना घटी है, वहां 400 से भी ज्यादा दुकाने है और थाना द्वारा जब्त 5 दर्ज़न से ज्यादा गाड़िया इसी कैंपस मे खड़ी की गयी है। जिसमे तीन डीज़ल से भरे टैंकर भी वहीं लगा हुआ है। यदि आग इन टैंकर में लगती तो बड़ी घटना घट सकती थी।

Share This Article