झारखंड में मौसम के मूड में एक बार फिर लिया टर्न, बारिश ने गर्मी से दिलाई…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Weather Update : मौसम पूर्वानुमान (Weather Forecast) के अनुसार, रविवार को Jharkhand में एक बार फिर मौसम के मूड ने टर्न लिया।

रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे। राजधानी Ranchi में देर रात तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई।

हवा की गति करीब 50 KM प्रतिघंटे रही। बारिश ने लोगों को गर्मी से तत्काल राहत पहुंचाई।

सोमवार को भी मौसम (Weather) का मिजाज कूल-कूल है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची (Ranchi) समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में रविवार को बादल छाए रहे।

बूंदाबांदी और बारिश से अधिकांश जिलों के तापमान में कमी आई है। हवा के रुख में आए बदलाव से राज्य में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान और नीचे जाएगा।

12 अप्रैल तक रह सकता है ऐसा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, राज्यभर में अगले 3 दिनों तक आंधी-बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात का यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

रविवार को रांची समेत गुमला, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद और हजारीबाग में हल्की बारिश हुई।

पूर्वी सिंहभूम में 3.8 मिमी बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव से तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट आई है। रांची का तापमान गिरकर 33.8 डिग्री पर आ गया।

जमशेदपुर और मेदिनीनगर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

Share This Article