झारखंड-छत्तीसगढ़ की सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lok Sabha Elections :आसन्न लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर झारखंड-छत्तीसगढ़ (Jharkhand-Chhattisgarh) की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर बड़गड़ पुलिस पिकेट के पास पुलिस अस्थाई चेक पोस्ट बना कर हर आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रख रही हैं। साथ ही वाहनों की भी नियमित जांच की जा रही है।

बताते चलें झारखंड में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) चार चरणों में संपन्न होंगे। उनमें 13 मई को चौथे चरण के मतदान में पलामू (Palamu) में वोट पड़ेंगे। वहीं 7 मई को छत्तीसगढ़ में तृतीय चरण के मतदान शुरू होंगे।

बड़गड़ पुलिस पिकेट के प्रभारी विजय शंकर राय ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटा जा रहा है।

Share This Article