तमाड़ में आठ किलो का प्रेशर कुकर IED पुलिस ने किया बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi IED Bomb: तमाड़ थाना क्षेत्र के मोनोगोरा -अकारकोला के बीच रोड समीप एक पुलिया के नीचे से शक्तिशाली आठ किलो का IED Bomb पुलिस ने बरामद की है।

सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने प्रेशर कुकर में फीट किया हुआ IED बम बरामद किया है। इसके बाद बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। यह बम तार से जॉइंट था।

बम प्रेशर कुकर में बंद कर पुलिया के नीचे रखा हुआ था। इसे सशस्त्र सीमा बल डूंगरडीह के 26वीं वाहिनी की टीम ने सर्च अभियान के दौरान बरामद किया।

बम मिलने की सूचना तुरंत झारखंड जगुआर को दी गयी। इसके बाद बम निरोधक दस्ता ने बम को डिफ्यूज कर दिया। बुंडू DSP रतीभान सिंह ने गुरुवार को बताया कि प्रेशर कुकर में फिट किया हुआ IED बम बरामद किया गया था। उसे डिफ्यूज कर दिया गया।

Share This Article