Latest NewsUncategorizedEID पर सलमान ने किया अपनी नई फिल्म 'सिकंदर' का ऐलान

EID पर सलमान ने किया अपनी नई फिल्म ‘सिकंदर’ का ऐलान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Salman Khan New Film: गुरुवार को ईद के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने ए.आर. मुरुगादोस (A R. Murugadoss)  द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्‍म ‘सिकंदर’ (Sikandar) की घोषणा कर दी।

फिल्‍म की घोषणा के साथ-साथ एक्टर ने रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। यह फिल्‍म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में Release होगी।

सलमान ने X पर एक झलक शेयर की है, जिसमें सिकंदर के रूप में सलमान खान को देखा जा सकता है। फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत की गई है।

सलमान ने कैप्शन दिया: “इस ईद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ को देखो और अगली ईद सिकंदर से आकर मिलो… आप सभी को ईद मुबारक।”

यह पहली बार नहीं है जब सलमान ए.आर. मुरुगादोस के साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने पहले ‘जय हो’ में साथ काम किया था।

मुरुगादोस ‘कथ्थी’, ‘धीना’ और ‘स्टालिन’ जैसी कई अन्य फिल्मों में काम कर चुके हैं।

उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 2008 में आमिर खान अभिनीत ‘गजनी’ थी, जो इसी नाम की उनकी तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक थी। उन्होंने विजय अभिनीत एक्शन थ्रिलर ‘थुप्पकी’ का निर्देशन किया।

उनके खाते में कई अन्य फिल्में हैं, जिनमें अक्षय कुमार की ‘हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ और विजय-स्टारर ‘सरकार’ शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...