सांप के डसने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Girl dies due to Snake Bite : गढ़वा (Garhwa ) जिले के केतार थाना अंतर्गत पाचाडूमर गांव (Pachadumar Village) के सोनवर्षा टोला निवासी राम प्रवेश बैठा की 5 वर्षीय पुत्री योगनी कुमारी की शुक्रवार की शाम सांप के डसने से मौत हो गई।

उसके शव (Dead Body) का पोस्टमार्टम शनिवार को किया गया।

घटना के विषय में परिजनों ने बताया की योगनी अपने घर के बगल में एक निर्माणाधीन मकान में खेल रही थी। उसी दौरान कहीं से आए विषैले सांप (Poisonous Snakes) ने डंस लिया।

जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए बच्ची को अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गई।

उसके बाद परिजन शव घर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article