झारखंड : सैकड़ों समर्थकों संग बरकट्ठा के इस पूर्व BJP MLA ने पार्टी से किया रिजाइन, कहा…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Janaki Prasad Yadav : बरकट्ठा के BJP के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव (Janaki Prasad Yadav) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से ठीक पहले अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी से Resign कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अमित यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने के बावजूद उन्हें (Amit Yadav) लोकसभा चुनाव को लेकर बरकट्ठा विधानसभा का संयोजक बनाया गया है।

इससे वह व्यथित हैं,इसलिए पार्टी छोड़ रहे हैं। इस्तीफा (Resign) से पहले जानकी प्रसाद यादव ने बरकट्ठा स्थित अपने आवास पर मंगलवार को बैठक की। इसमें समर्थकों से राय मशविरा करने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया।

पत्रकारों से बात करते हुए जानकी यादव (Janaki Yadav) ने कहा कि पार्टी के उपेक्षित किए जाने के कारण नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को छोड़ा है।

जिसने पार्टी को धोखा दिया, उसे BJP ने गले लगाया। यह पूछे जाने कि वे किस पार्टी में जाएंगे, यादव ने कहा कि कुछ दिनों में इसकी घोषणा करेंगे।

Share This Article