झारखंड में अब आग उगलने लगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार पहुंचा, हीट वेव की चेतावनी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand) में अप्रैल के तीसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने आग उगलना शुरू कर दिया।

राज्य के 12 जिलों का अधिकतम तापमान (Temperature) 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। आनेवाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। लू भी चलने लगी है।

हीट वेव की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने हीट वेव (Heat Wave) की चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि 20 और 21 अप्रैल को कोल्हान, संताल परगना तथा संताल से सटे मध्य हिस्सों तथा Ramgarh और Ranchi में हीट वेव की स्थिति दिख सकती है।

अभी कुछ दिनों तक मौसम गर्म रहेगा। 22-23 को पूर्वी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, रांची, बोकारो में हल्की बारिश हो सकती है।

सरायकेला का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को राज्य का सबसे गरम जिला सरायकेला (Saraikela) रहा।

यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

इसके अतिरिक्त देवघर, जमशेदपुर, गढ़वा, पलामू, गोड्डा, पाकुड़, रामगढ़, प सिंहभूम, बोकारो, जामताड़ा, सरायकेला, गिरिडीह और सिमडेगा का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेसि से अधिक हो गया है।

राजधानी का पारा 38.5 डिग्री सेसि हो हो गया है।

शनिवार और रविवार को इसमें बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। जमशेदपुर और पलामू का अधिकतम तापमान भी 43 डिग्री सेसि पार हो गया है।

Share This Article