Homeझारखंड11 घंटे बाद बुझी NTPC प्लांट में लगी भीषण आग, 35 करोड़...

11 घंटे बाद बुझी NTPC प्लांट में लगी भीषण आग, 35 करोड़ के नुकसान की आशंका

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Chatra Massive fire broke out in NTPC Plant :चतरा जिले के NTPC प्लांट में शुक्रवार को लगी भीषण आग (Massive Fire) आज शनिवार को 9 दमकलों के प्रयास से 11 घंटे बाद पूरी तरह खत्म किया गया।

वैसे तो शुक्रवार की देर शाम ही आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन यार्ड के उपकरणो के नीचले हिस्से में रात 12 बजे तक पानी डालकर आग बुझाया गया। तब जाकर NTPC के कर्णपुरा पावर प्लांट से लेकर दिल्ली के अधिकारियो ने राहत की सांस ली।

हालांकि इस भीषण आगलगी में कितने करोड़ का आर्थिक नुकसान है इसपर फिलहाल कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन लगभग 30 से 35 करोड़ की क्षति होने की आशंका जताई जा रही है।

भेल कंपनी का हुआ नुकसान

बताया गया कि जो भी नुकसान हुआ है वह प्लांट बना रही भेल कंपनी का हुआ है। इसमें NTPC का नुकसान नहीं के बराबर है।

इधर इतनी बडी घटना होने के बाद भेल कंपनी के डायरेक्टर तजिंदर गुप्ता और NTPC डायरेक्टर ऑपरेशन रविन्द्र कुमार और HR  ऑपरेशन डीके पटेल ने शनिवार को घटना स्थल का दौरा कर क्षति के आकलन किया और कारणों की जांच पड़ताल की।

बताया गया कि शुक्रवार को भेल कंपनी के स्टाक यार्ड में भीषण आग लगभग 12:40 बजे दोपहर मे लग गयी थी। आग बुझाने में लगे जवानो का कहना था कि स्टाक यार्ड में टर्बाइन के ड्राम मे बंद आयल ने प्लांट परिसर में तबाही मचायी।

इतना ही नही Stock Yard के उपरे हिस्सों को पानी डालकर बुझाते ही नीचे या अन्य हिस्सा धधक उठता था।

सुत्रों के अनुसार भेल कंपनी जिन उपकरणों को यार्ड मे रखा था उसमे इलेक्ट्रिक केबल, ACC का फैन, ब्लैक गेयर बॉक्स, बड़े जनरेटर, ऑयल ड्रम, तथा कंट्रोल बल्ब समेत मंहगे उपकरण जल कर स्वाहा हो गये। जिसकी कीमत 30 करोड़ के आसपास होगी।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...