इधर शादी का कार्यक्रम खत्म हुआ, उधर होटल में लग गई भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hotel Aranya Vihar : हजारीबाग शहर में रांची-पटना रोड के किनारे स्थित होटल अरण्य विहार (Hotel Aranya Vihar) में बुधवार को भीषण आग (Massive Fire) लग गई। कुछ घंटों के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इससे करोड़ों का नुकसान हुआ है।

आग लगने के कुछ देर पहले ही होटल में शादी की पार्टी समाप्त हुई थी। गनीमत यह रही कि यहां आए लोग निकल चुके थे। बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल की रात को होटल में शादी थी।

शादी संपन्न होने के बाद शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) से आग लग गई। होटल में टेंट, कैटरर, विद्युत सज्जा, साउंड की बुकिंग थी। उनके सामान भी जल गए हैं।

इस घटना में होटल के पीछे स्थित Mount Carmel School के बच्चे बाल-बाल बच गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे स्कूल को तो कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि आग लगने से होटल में करोड़ों का नुकसान हुआ है।

Share This Article