पटना रेलवे स्टेशन के पास होटल में अचानक लग गई भयंकर आग, 6 लोगों की गई जान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Fire Caught in Pal Hotel: बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन (Patna Railway Station) के पास गुरुवार को एक बहुमंजिला होटल में आग लगने की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस ने बताया कि PMCH में 20 लोगों को भर्ती किया गया था, जिसमें से 6 की मौत हो गई है।

मौतों की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि दो लोग PMCH में गंभीर हालत में हैं, उनका इलाज चल रहा है। मरने वालों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

गुरुवार सुबह होटल में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन दस्ते की कई गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों को भी आग से नुकसान पहुंचा है।

भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा के कारण Bihar में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Share This Article