झारखंड : एक ही दिन दो नई-नई दुल्हनिया ने कर दिया गजब ‘कांड’, अपने-अपने पति को छोड़कर..

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Two Bride run away after Marriage: यह गजब की बात है कि धनबाद (Dhanbad) के बलियापुर (Baliyapur) में एक ही दिन दो अलग-अलग जगह की दो नई नवेली दुल्हनें शादी (Marriage) के बाद अचानक पति का घर छोड़कर फरार हो गईं। चर्चा है कि दोनों ही दुल्हन अपने-अपने प्रेमी (Lover) संग भागी है।

पति के सोने के बाद गहने व पैसे लेकर दुल्हन फरार

जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि बलियापुर थाना अंतर्गत कोनारटांड़ गांव के युवक की शादी Govindpur क्षेत्र के एक गांव में पिछले बुधवार को हुई थी।

शादी की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन शुक्रवार को Baliapur स्थित अपने घर पहुंचे। रात को पति के गहरी नींद में सो जाने के बाद दुल्हन अपना गहना व राशि आदि लेकर रविवार की रात फरार हो गई।

सुबह अपने कमरे में अपनी पत्नी को नहीं देख पति ने इसकी सूचना परिजनों को दी। फिर दुल्हन के मायके वालों को जानकारी दी गई। सूचना पाकर मायके वाले भी Baliapur के उक्त गांव पहुंचे और दुख जताया। दोनों ही पक्ष खोजबीन में जुटे हैं।

दूसरी ओर खास Baliapur में भी एक नई दुल्हन शादी के दो दिन बाद अपने पति को छोड़ कर रविवार की रात चंपत हो गई। किसी पक्ष ने अभी तक थाना में शिकायत नहीं की है। परिजन खोजबीन में जुटे हैं।

Share This Article