CM ममता बनर्जी ने लगाया आरोप, IAS-IPS अधिकारियों को BJP के लिए काम करने को कहा गया

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Mamta Banerjee on BJP: ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने गुरुवार को एक चुनावी सभा में आरोप लगाया कि देश के विभिन्न IAS, IPS अधिकारियों को फोन करके BJO के लिए काम करने का आदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह खबर उन्हें अपने सूत्रों से मिली है।

ममता ने गुरुवार को कृष्णानगर की तृणमूल उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने दावा किया कि नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों को उनके संबंधित राज्यों के BJP मुख्यमंत्रियों द्वारा घर बुलाया जा रहा है।

Mamta ने कहा कि मुझे पता है, IAS, IPS अधिकारियों को उनके संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के माध्यम से फोन करवाया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि उन्हें BJP की तरफ से काम करना चाहिए। हालांकि ममता Banerjee किस आधार पर यह दावा कर रही है इस बारे में कुछ नहीं बताया।

Share This Article