प्रेम प्रसंग में पकड़े गए नाबालिग ने की पुलिस कस्टडी में मौत, झारखंड हाई कोर्ट से थाने के पूर्व इंचार्ज को मिली जमानत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand High Court: प्रेम प्रसंग (Love Affair) में पकड़े गए नाबालिग की पुलिस कस्टडी में आत्महत्या (Suicide) मामले में आरोपित सरायकेला पुलिस स्टेशन के तत्कालीन इंचार्ज मनोहर कुमार को Jharkhand High Court से बुधवार को राहत मिल गई।

हाई कोर्ट ने मनोहर कुमार के मामले में चार्ज फ्रेम हो जाने को देखते हुए उसे जमानत दे दी। मामले में मनोहर कुमार 17 अक्टूबर, 2023 से जेल में है।

नाबालिग 27 अक्टूबर, 2022 को शादी की नीयत से लड़की को भगा ले गया था। लड़की के जीजा एवं भाई ने उन दोनों को पकड़ लिया था। बाद में उन्होंने किशोर को 31 अक्टूबर, 2022 को सरायकेला थाना पुलिस के हवाले कर दिया था।

आरोप है कि किशोर ने नवंबर 2022 को बेल्ट से फांसी लगाकर पुलिस कस्टडी में आत्महत्या (Suicide) कर ली थी। मामले में लड़के के पिता ने सरायकेला थाने में मनोहर कुमार के खिलाफ बच्चे को आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Share This Article