Homeझारखंडशादी की सालगिरह पर मंदिर जा रहे थे दंपति, सड़क दुर्घटना में...

शादी की सालगिरह पर मंदिर जा रहे थे दंपति, सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

Published on

spot_img

Chatra Road Accident : चतरा (Chatra ) जिले के टंडवा में शुक्रवार को एक दंपति की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। दरअसल दंपति अपनी पांचवीं सालगिरह पर पूजा-अर्चना करने के लिए बाइक से माता भद्रकाली मंदिर जा रहे थे।

इसी दौरान चतरा सिमरिया रोड (Chatra Simaria Road) स्थित नवोदय स्कूल के समीप सुबह करीब 10 बजे हुई सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। वहीं पति घायल हो गया।

मृत महिला की पहचान 25 वर्षीय ममता देवी और घायल पति की सिसई गांव निवासी सुरेंद्र भुईया के रूप में हुई है। सुरेंद्र का इलाज Hazaribagh में चल रहा है। मृतका ममता कबरा पंचायत के सिसई टोला बूटखेता की रहनेवाली थी।

दुर्घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि नवोदय विद्यालय के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन की चपेट में आने से यह घटना घटी।

बताया गया कि घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि Helmet पहने होने के कारण पति सुरेंद्र गंभीर रूप घायल हो गए। सुरेंद्र के माथे और पैर में गहरी चोट है। फिलहाल उनका इलाज हजारीबाग के अस्पताल में चल रहा है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...