झारखंड की जनता को महागठबंधन पर विश्वास, सभी 14 सीट पर होगी जीत: चंपाई सोरेन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Champai Soren targeted BJP: राजमहल लोकसभा सीट से JMM प्रत्याशी विजय हांसदा ने शुक्रवार को साहिबगंज में नामांकन किया। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने लोगों से JMM प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

इसके बाद आयोजित जनसभा में CM Soren ने कहा कि झारखंड राज्य में महागठबंधन की सरकार ने आदिवासी पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समाज के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं, जिसके माध्यम से राज्य की जनता काफी लाभान्वित हुई है।

उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड की जनता महागठबंधन के प्रति अपना विश्वास दिखाते हुए झारखंड की सभी 14 सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएगी।

Kalpana Soren ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में पूरे झारखंड की जनता महागठबंधन के पक्ष में मतदान कर महागठबंधन प्रत्याशियों को जीत दिलाएगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren जल्द ही जेल से बाहर आएंगे और हम सभी के बीच होंगे। उन्होंने झारखंड सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि राज्य सरकार जनहित में कई योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे की आम लोगों को लाभ पहुंच रहा है।

राजमहल लोकसभा से JMM प्रत्याशी विजय हांसदा ने कहा कि नामांकन सभा का मंच जरूर टूटा है लेकिन हम महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद है।

उन्होंने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव का समय आते ही BJP लोगों को धर्म और जाति में बांटने का काम करती है, लेकिन अब जनता भाजपा का यह कारनामा अच्छी तरह से समझ चुकी है।

Share This Article