गांव के लोगों के साथ डीजे पर डांस कर रहा था पति, आक्रोशित पत्नी ने खा ली कीटनाशक

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Suicide : गढ़वा (Garhwa) जिले के नगर ऊंटारी थानांतर्गत जमुने गांव निवासी सूर्य देव राम की पत्नी निशा देवी ने शनिवार की रात कीटनाशक खाकर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया।

मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने महिला को इलाज के लिए Sadar Hospital में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची RIMS रेफर कर दिया गया।

मामले में परिजनों ने बताया कि निशा की गोतनी के बेटे का शनिवार की रात तिलकोत्सव था। उस दौरान निशा के पति सूरज देव राम डीजे पर गांव के अन्य लोगों के साथ डांस कर रहे था। उसी बात को लेकर निशा और उसके पति के बीच आपस में विवाद हो गया।

जिसके बाद निशा ने गुस्से में कीटनाशक खाकर Suicide का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे नगर ऊंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया।

Share This Article