Latest Newsझारखंडझारखंड में दोपहर 1 बजे तक 43.80 फीसदी मतदान

झारखंड में दोपहर 1 बजे तक 43.80 फीसदी मतदान

spot_img
spot_img
spot_img

Lok Sabha Election 2024: झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 43.80 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार खूंटी में 47.41, लोहरदगा में 43.46, पलामू में 41.85 और सिंहभूम में 43.83 प्रतिशत मतदाताओं ने एक बजे तक वोट डाल दिए हैं।

खास बात यह है कि इन चारों लोकसभा सीटों के कई इलाकों में नक्सलियों का प्रभाव रहा है। इस बार भी ज्यादातर इलाके के लोग वोट बहिष्कार के नक्सलियों के फरमान को नकार कर मतदान करने पहुंचे हैं।

इन चारों लोकसभा सीटों में बनाए गए 7,595 बूथों में से करीब साढ़े चार हजार बूथ नक्सलियों के कारण चुनौतीपूर्ण माने गए हैं। लेकिन, यहां व्यापक सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदाताओं में मताधिकार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

इस चरण के चुनाव में खूंटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सिंहभूम में मौजूदा सांसद गीता कोड़ा और झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री जोबा मांझी, पलामू में सांसद एवं पूर्व डीजीपी बीडी राम और लोहरदगा में भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत जैसे दिग्गजों की सियासी किस्मत दांव पर है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...