रांची छात्र आंदोलन: झारखंड सरकार से 11 लोगों का दल बातचीत करने के लिए जाएगा, जानें प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने झारखंड सरकार से वार्ता के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल घोषित किया। बैठक में छात्रों की मांगें और मुद्दे केवल छात्र प्रतिनिधि ही रखेंगे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने प्रस्तावित वार्ता को लेकर अपने प्रतिनिधिमंडल की सूची जारी कर दी है। झारखंड सरकार से 11 लोगों का दल बातचीत करने के लिए जाएगा। मंच ने कहा है कि बैठक में छात्रों की सभी मांगें, तथ्य और मुद्दे केवल छात्र प्रतिनिधि ही सामने रखेंगे। वहीं, पत्रकार और कानूनविद अभिभावक एवं मार्गदर्शक की भूमिका में मौजूद रहेंगे। मंच की ओर से जारी सूची के मुताबिक वार्ता में छात्र प्रतिनिधियों के रूप में आठ सदस्य शामिल होंगे।

छात्र प्रतिनिधि

रविन्द्र पासवान

पीयूष कुमार सिंह

रविन्द्र कुमार रवि

राजेश प्रसाद

नीतू कुजूर

कार्तिक सोरेन

संदीप कुमार

शालू सिंह

पत्रकार प्रतिनिधि (अभिभावक की भूमिका में)

शंभूनाथ चौधरी

विकास वर्मा

कानूनविद (अभिभावक की भूमिका में)

अजीत कुमार

मंच ने अपने दिशा-निर्देशों में बताया है कि पत्रकार और कानूनविद बैठक में छात्रों के साथ केवल अभिभावक और मार्गदर्शक के तौर पर शामिल होंगे। किसी भी मांग, तथ्य या मुद्दे को रखने का अधिकार सिर्फ छात्र प्रतिनिधियों के पास रहेगा। इसके अलावा मंच ने यह भी स्पष्ट किया है कि बैठक के दौरान पत्रकार और कानूनविद किसी तरह की बातचीत, बयान या तथ्य प्रस्तुत नहीं करेंगे।

बैठक स्थल पर मीडिया उपकरणों पर रोक

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने मीडिया से जुड़े अभिभावकों के लिए भी कुछ नियम तय किए हैं। बैठक स्थल के अंदर प्रवेश करते समय माइक, कैमरा, रिकॉर्डिंग डिवाइस या किसी भी तरह का साउंड सिस्टम ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मंच का कहना है कि वार्ता का मुख्य उद्देश्य छात्रों की मांगों और मुद्दों को सीधे छात्र प्रतिनिधियों के माध्यम से सामने रखना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।