Latest Newsझारखंडअयोध्या तो पहली झांकी, मथुरा, ज्ञानवापी है अभी बाकी: हिमंत बिस्वा सरमा

अयोध्या तो पहली झांकी, मथुरा, ज्ञानवापी है अभी बाकी: हिमंत बिस्वा सरमा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Himanta Biswa Sarma in Dhanbad: अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले BJP के फायर ब्रांड नेता असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बुधवार को धनबाद लोकसभा से BJP प्रत्याशी ढुल्लू महतो (Dhullu Mahato) के समर्थन में लोगों से वोट मगने धनबाद पहुंचे।

वहां BJP कार्यकर्ताओं ने हिमंत बिस्वा सरमा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हेमंत विश्व शर्मा अपने चिरपरिचित अंदाज में विपक्षियों पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि मोदी जी का नारा है, “अबकी बार 400 पार” इस नारे को हमे इस लिए मूर्त रूप देना है, ताकि ज्ञानवापी में फिर से भगवान शिव स्थापित हो सके, सनातनियो की मांग मथुरा में श्रीकृष्ण भगवान भव्य मंदिर में विराजे उसे पूरा करने के साथ ही हमारे कश्मीर का एक टुकड़ा जो कांग्रेस के कारण आज भी पाकिस्तान (Pakistan) के कब्जे में है उस POK को वापस भारत यानि हमारे कश्मीर का हिस्सा बनाया जा सके। इसके लिए हमे मोदी जी के 400 पार वाले नारे को सफल बनाना है।

उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने पिछले जन्म में जरूर कुछ किया था, जिस वजह से अयोध्या में स्थापित हमारे रामलला उन्हें दर्शन देना नही चाहते। उनके नसीब में ही रामलला का दर्शन पाना नही लिखा।

उन्होंने कहा कि Ayodhya में तो रामलला विराजमान हो गए, लेकिन अभी हमारा कार्य समाप्त नही हुआ। यदि भाजपा इस बार 400 पर करती है तो मथुरा में भगवान कृष्ण और ज्ञानवापी में भगवान शिव स्थापित होंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी जी का नारा है, “अबकी बार 400 पार” इस नारे को हमे इस लिए मूर्त रूप देना है, ताकि ज्ञानवापी में फिर से भगवान शिव स्थापित हो सके, सनातनियो की मांग मथुरा में श्रीकृष्ण भगवान भव्य मंदिर में विराजे उसे पूरा करने के साथ ही हमारे कश्मीर का एक टुकड़ा जो कांग्रेस के कारण आज भी पाकिस्तान के कब्जे में है उस POK को वापस भारत यानि हमारे कश्मीर का हिस्सा बनाया जा सके। इसके लिए हमे मोदी जी के 400 पार वाले नारे को सफल बनाना है।

उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने पिछले जन्म में जरूर कुछ किया था, जिस वजह से अयोध्या में स्थापित हमारे रामलला उन्हें दर्शन देना नही चाहते। उनके नसीब में ही रामलला का दर्शन पाना नही लिखा।

उन्होंने कहा कि Ayodhya में तो रामलला विराजमान हो गए, लेकिन अभी हमारा कार्य समाप्त नही हुआ। यदि भाजपा इस बार 400 पर करती है तो मथुरा में भगवान कृष्ण और ज्ञानवापी में भगवान शिव स्थापित होंगे।

उन्होंने कहा कि जब सोनिया गांधी खुद हिन्दू है ही नही, तो वह राम मंदिर कैसे जाएंगी और वे मंदिर के शुद्धिकरण की बात करते है। मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने मुस्लिम समाज मे एक से अधिक शादियों को रोकने को लेकर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की भी बात कही।

वहीं उन्होंने कहा कि यदि इस बार 400 पार के नारे को आप लोगों ने सही साबित कर दिया, तो झारखंड के JMM और कांग्रेस के घरों में जितना भी काला धन छिपा कर रखा गया है उसे निकाल कर बाहर लाएंगे और उस धन से यहाँ के गरीब लोगों को घर, मकान और सड़केदेंगे।

उन्होंने झारखंड सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड खनिज संपदाओं के मामले में देश का नंबर एक राज्य है।

अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने इस उम्मीद से झारखंड राज्य बनाया था कि आने वाले एक-डेढ़ दशक में यह राज्य देश का सबसे अग्रणी प्रदेश बनेगा, लेकिन पिछले पांच वर्षों में JMM और कांग्रेस की इस सरकार ने सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया। किसी भी युवा को कोई नौकरी नही मिली, एक परीक्षा हुई भी तो उसका भी प्रश्नपत्र लीक हो गया।

कार्यक्रम में BJP के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने Hemant Vishwa Sharma को गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। निरसा के चिरकुंडा स्थित श्रम Wellness Center में आयोजित इस जनसभा में हजारों की संख्या में लोग असम के मुख्यमंत्री को सुनने पहुंचे थे।

spot_img

Latest articles

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...

संसद का बजट सत्र शुरू, राष्ट्रपति के संबोधन से हुई शुरुआत

Budget Session of Parliament begins : नई दिल्ली में आज 28 जनवरी से संसद...

खबरें और भी हैं...