झारखंड के 3 लोस क्षेत्रों में लगभग 62 प्रतिशत हुई वोटिंग, हजारीबाग में सर्वाधिक…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Voting: झारखंड की तीन लोकसभा सीटों चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गांडेय विधानसभा (Gandeya Assembly) सीट पर उपचुनाव में सोमवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गयी।

शाम पांच बजे तक 61.90 प्रतिशत मतदान (Vote) हुआ। सबसे अधिक Voting हजारीबाग में 64 प्रतिशत हुई। इसके बाद दूसरे स्थान पर कोडरमा 61.60 प्रतिशत रहा जबकि तीसरे पर चतरा 60.26 प्रतिशत रहा।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि शाम पांच बजे तक मिली सूचना के आधार पर चतरा लोकसभा क्षेत्र में 60.26 फीसदी, कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में 61.60 फीसदी और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में 64 फीसदी वोटिंग हुई जबकि गांडेय विधानसभा (Gandeya Assembly) सीट पर उपचुनाव में 66.45 प्रतिशत मतदान हुआ। इन सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई जो शाम पांच बजे तक चली।

उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

हजारीबाग सीट पर BJP के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जेपी पटेल के बीच मुकाबला है। कोडरमा में अन्नपूर्णा देवी (BJP) और विनोद सिंह (भाकपा माले) के बीच जबकि चतरा में BJP के कालीचरण सिंह और कांग्रेस के के N त्रिपाठी आमने-सामने हैं।

इसके अलावा गांडेय उप चुनाव में हेमंत सोरेन की पत्नी Kalpana Soren और BJP के दिलीप वर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर है। सोमवार को वोटिंग के साथ ही इनकी किस्मत इवीएम में बंद हो गयी। अब फैसला चार जून को मतगणना के बाद ही होगा।

Share This Article