जमीन घोटाला मामला में तल्हा खान के डिस्चार्ज पिटीशन पर 4 को होगी सुनवाई

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Land Scam : रांची के बरियातू स्थित सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मामले के आरोपित तल्हा खान की ओर से कोर्ट में दायर Discharge Petition पर मंगलवार को सुनवाई हुई।

ED के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तिथि चार जून निर्धारित की है।

तल्हा खान पर आरोप गठन होना है। इसे लेकर उनकी ओर से खुद पर लगे आरोप से मुक्त कराने के लिए Discharge Petition दाखिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मामले के अन्य आरोपी दिलीप घोष, भानु प्रताप प्रसाद, अफसर अली और अमित अग्रवाल की डिस्चार्ज पिटिशन PMLA कोर्ट से पूर्व में ही खारिज हो चुकी है। तल्हा खान को 13 अप्रैल 2023 को ED ने गिरफ्तार किया था।

Share This Article