HomeझारखंडJMM नेता के पोता समेत दो की डोभा में डूबने से मौत

JMM नेता के पोता समेत दो की डोभा में डूबने से मौत

Published on

spot_img

Palamu Death Body: पलामू से स्टे गढवा के मेराल थाना (Meral police station) क्षेत्र के पिंडरा गांव स्थित एक सरकारी डोभा में मंगलवार को नहाने के लिए घुसे दो किशोर गहरे पानी में डूब गए।

शोर मचाने पर जब तब लोग मौके पर पहुंचे, तब तक डूबने (Drowning) से दोनों की मौत हो गई। एक साथ दो किशोरों की मौत होने से जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार दोपहर में घर से थोड़ी दूर अशोक यादव के डोभा में अपने साथियों के साथ JMM नेता व मेराल के 20 सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष नुरुल होदा अंसारी का पोता और कौसर अंसारी का पुत्र आदिल अख्तर (10) एवं युसूफ अंसारी का पुत्र सैफ अली अंसारी (12) नहाने गए थे।

नहाते समय आदिल अख्तर अचानक गहरे पानी में डूबने लगा यह देखकर सैफ अली उसे बचाने गहरे पानी में चला गया और दोनों डूब गए। इस घटना को देख उसके साथियों ने गांव में हो हल्ला किया। जब तक ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे, तब तक दोनों पानी में डूब गए।

घटना की सूचना मिलने पर मेराल के BDO जागो महतो, थाना प्रभारी विष्णु कांत, JMM जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, जिप सदस्य संजय सिंह प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी आदि पहुंचकर घटना का जज लिया तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...