Latest Newsबिहारसंविधान-लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी से लड़ रही जनता, मल्लिकार्जुन खड़गे...

संविधान-लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी से लड़ रही जनता, मल्लिकार्जुन खड़गे ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Mallikarjun on Narendra Modi : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहां है कि वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से हम नहीं लड़ रहे, बल्कि संविधान (Constitution) और लोकतंत्र (Democracy) को मोदी से बचने के लिए जनता लड़ रही है।

उन्होने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जन भावनाओं को भड़काकर देश को बांट रहे हैं। लेकिन, जनता भाजपा के मंसूबे को समझ गई है।

कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताने की अपील

खडगे ने रविवार को मोहनियां के जगजीवन स्टेडियम (Jagjeevan Stadium) एवं पटना के श्रीकृष्ण स्मारक भवन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करने के दौरान ये बातें कहीं।

उन्होंने मोहनिया में सासाराम से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार एवं पटना साहिब से डॉ. अंशुल अविजीत के समर्थन में वोट देने की अपील की। खड़गे ने कहा कि इस बार I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार बननी तय है।

गांधी परिवार से डरती है भाजपा

खड़गे ने कहा कि गांधी परिवार से भाजपा डरती है। 1989 से गांधी परिवार का कोई देश में प्रधानमंत्री या मंत्री नही बना। लेकिन सपने में भी ये इस परिवार से घबराते हैं।

गलती से भी नरेंद्र मोदी शासन में आए तो देश में तानाशाही लागू कर देश को गुलाम बनाकर छोड़ देंगे। इस बार बांटो और हुकूमत करो की प्रधानमंत्री की नीति नही चलने वाली।

खडगे ने प्रधानमंत्री के कथित झूठ पर तंज किया और कांग्रेस के शासनकाल की उपलब्धियों की चर्चा की। मनरेगा, खाद्य सुरक्षा कानून का जिक्र किया। साथ ही, प्रधानमंत्री पर 15-15 लाख रुपये, दो करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने सहित तमाम वादों की याद दिलाई और उन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

उन्होंने प्रधानमंत्री की भाषा शैली पर भी आपत्ति जतायी और कहा कि बिहार में मुजरा होता है, कह कर उन्होंने बिहारियों का अपमान किया है।

उन्होंने 30 लाख से अधिक पद रिक्त होने और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा पांच लाख नौकरियां दिए जाने का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सरकार में आई तो हम पांच न्याय और 25 गारंटी जनता को देंगे। नौजवानों को पक्की नौकरी देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

MSP गारंटी कानून लागू करेंगे। आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय दोगुना करेंगे।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...