रांची में कुएं से स्पेशल ब्रांच के ASI की निकाली गई लाश

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया धोबी मोहल्ला स्थित कुएं से काफी मशक्कत के बाद स्पेशल ब्रांच के एएसआई बोध नारायण मंडल का शव पुलिस ने शनिवार को बाहर निकाला।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एएसआई चार फरवरी से लापता थे और परिजनों ने जगन्नाथपुर थाने को 10 फरवरी को सूचना दी थी।

एएसआइ के लापता होने की जानकारी होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई थी। लेकिन शुक्रवार को हटिया के धोबी मोहल्ला स्थित एक कुएं में एक शव होने की जानकारी पुलिस को मिली।

इसके बाद यह एएसआई की पत्नी ने शिनाख्त की। काफी मशक्कत के बाद देर रात तक पुलिस से नहीं निकल सकी थी।

मामले में अग्निशमन और एनडीआरएफ टीम को भी लगाया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रथम दृष्टया मामला पैर फिसल के गिरने का प्रतीत होता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।

Share This Article