चतरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न मनाना, बौखला गई कांग्रेस…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP workers started celebrating in Chatra: झारखंड की चतरा लोकसभा सीट (Chatra Lok Sabha seat) पर चल रही मतगणना में BJP को निर्णायक बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाने का दौर शुरू हो गया है।

वोटिंग में खुद को पिछड़ता देख कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी बौखला गए।

अब तक आंकड़ों के मुताबिक करीब एक लाख 25 हजार मतों के साथ BJP उम्मीदवार Kalicharan Singh ने बढ़त बनाई है।

इसके बाद BJP कार्यकर्ता जश्न में डूब गये, वहीं इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी मतगणना केंद्र पहुंचे। यहां पर BJP की बढ़त देखकर काफी बौखला गए। यहां पर वे ड्यूटी पर तैनात DSP मुख्यालय रोहित रजवार व जवानों से भी उलझ गए।

चतरा लोकसभा सीट पर BJP की बढ़त पर पार्टी कार्यकर्ताओं के जश्न को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने BJP कार्यकर्ताओं पर फायरिंग का आरोप लगाया है। KN त्रिपाठी ने इस मामले की शिकायत डीसी से की है।

Share This Article