Latest Newsझारखंडखूंटी और लोहरदगा से जीते कांग्रेस सांसदों ने अपनी जिम्मेदारियों को लेकर...

खूंटी और लोहरदगा से जीते कांग्रेस सांसदों ने अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कही यह बात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lok Sabha Election 2024 : खूंटी और लोहरदगा सीट पर नवनिर्वाचित सांसद क्रमशः कालीचरण मुंडा (Kalicharan Munda) एवं सुखदेव भगत का अभिनंदन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Rajesh Thakur की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में बुधवार को किया गया।

मुख्य अतिथि झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने दोनों सांसदों को संविधान की प्रति देकर स्वागत किया।

मीर ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A. का मुद्दा आम आदमी के अधिकारों को बचाने का था। हमने सबके सहयोग से सभी सीटों पर अच्छी लड़ाई लड़ी। हमें उम्मीद ज्यादा थी, लेकिन हम थोड़े कम रहे।

लक्ष्य से जो कम सीटें हमने पायीं, उसकी हम सूक्ष्मता से अध्ययन करेंगे, ताकि उन कमियों को भविष्य में दूर किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जिन-जिन को जिम्मेदारियां दी गयी थीं, उसकी समीक्षा की जायेगी और जो जिम्मेदारियों के निर्वहन में सफल नहीं रहे, उस पर भी संज्ञान लिया जायेगा। जिन लोगों ने चुनाव में अच्छा कार्य किया है, उनको उचित सम्मान दिया जायेगा।

I.N.D.I.A. मजबूती के साथ जनता के हक की आवाज उठाता रहेगा : राजेश ठाकुर

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड की जनता ने हमें सम्मान दिया है। देश की संसद में आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस के नुमाइंदों को प्रतिनिधि चुना है।

सर्वसमाज की अवधारणा को मजबूत करते हुए सिर्फ क्षेत्र विशेष की नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की जनता की ये आवाज बनेंगे।

हमें उम्मीद से संख्या बल थोड़ा कम मिला है, लेकिन जो भी मिला पूरा मजबूत मिला। I.N.D.I.A. मजबूती के साथ जनता के हक की आवाज उठाता रहेगा और झारखंड के लिए देश के सदन में अपनी आवाज इनके माध्यम से बुलंद रखेगा।

जितनी बड़ी जीत, उतनी बड़ी जिम्मेदारी, उसका निर्वहन करूंगा : सुखदेव भगत

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। राहुल गांधी के प्रयासों के जीत है। चुनाव एक जंग की तरह है। सामूहिक प्रयास तथा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में इस चुनाव में हमने सफलता पायी है।

उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जितनी बड़ी जीत होती है, उतनी बड़ी जिम्मेदारी होती है और मैं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी करूंगा।

जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा : कालीचरण मुंडा

खूंटी सांसद Kalicharan Munda ने कहा कि Congress पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। कांग्रेस के दिये सम्मान को मैं भूल नहीं सकता और अब जो जिम्मेदारी मुझे मिली है, उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।

खूंटी की जनता का, सामाजिक संगठनों का, खूंटी के नेताओं-कार्यकर्ताओं का, I.N.D.I.A. के साथियों का मैं आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरी नहीं उनकी जीत है

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...