पंचवटी ज्वेलर्स पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, लूट की घटना की ली जानकारी, कहा…

गुरुवार को राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के बाजरा स्थित पंचवटी ज्वेलर्स (Panchavati Jewellers) में लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Health Minister Banna Gupta reached Panchavati Jewellers: गुरुवार को राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के बाजरा स्थित पंचवटी ज्वेलर्स (Panchavati Jewellers) में लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था।

अपराधियों ने लगभग 70 लाख के गहने लूट लिए थे। इस मामले को लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) पंचवटी ज्वेलर्स पहुंचे और ज्वेलर्स कर्मचारी और मालिक से घटना की जानकारी ली।

अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में पुलिस रेस है और लगातार कार्रवाई कर रही है। आपराधिक तत्वों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है और उनकी गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि नशा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर झारखंड पुलिस अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री खुद Crime Control को लेकर जानकारी ले रहे हैं। बन्ना गुप्ता के साथ रांची एसपी राजकुमार मेहता भी थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply