किसानों का ₹2,00,000 तक कर्ज किया जाएगा माफ, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Farmers Loan : झारखंड (Jharkhand) के किसानों के लि बड़ी खुशखबरी। अब तक उनके ₹50,000 तक का कर्ज (Loan) माफ होने का प्रावधान था।

अब चंपाई सोरेन सरकार ने यह तय किया है कि राज्य के किसानों का ₹2,00,000 तक का कर्ज (Farmers Loan) माफ किया जाएगा। यह जानकारी राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्र लेख (Badal Patralekh) ने दी है।

31 मार्च 2020 तक किसानों द्वारा 50 हजार से लेकर दो लाख तक लिए गए लोन वन टाइम सेंटलमेंट के माध्यम से माफ किए जाएंगे। इसके लिए सभी बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है।

मंत्री नेपाल हाउस स्थित सभागार में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के पदाधिकारियों के साथ केसीसी लोन समेत कृषि कार्य के लिए किसानों द्वारा लिए गए लोन की माफी योजना को लेकर बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने उक्त जानकारी दी है।

4 लाख 73 हजार से ज्यादा किसानों को मिल चुकी है राहत

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वादे के मुताबिक ऐसे किसानों को राहत दी है, जो बैंक लोन (Bank Loan) की वजह से चिंता में डूबे हुए थे।

झारखंड के करीब 4 लाख 73 हजार से ज्यादा किसानों के 50 हजार रुपए तक के लोन माफ किए जा चुके हैं। इस मद में सरकार द्वारा 1900 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बैंकों को दी गई है।

मंत्री बादल पत्रलेख ने सभी बैंकों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वैसे किसानों के खाते, जो एनपीए हो चुके हैं, उन खातों को बंद करने के लिए राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजें, ताकि किसानों को ऋणमुक्त किया जा सके।

ऐसे ऋणी, जिनकी मौत हो चुकी है तथा जिनके खाते एनपीए हो गये हैं, वैसे किसानों के लिए सक्षम साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद उन्हें भी बिना केवाईसी के लाभुकों की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply