कुर्बानी वाले बकरे के शरीर पर लिख दिया ‘राम’, पुलिस ने की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज, दुकान सील

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

‘Ram’ on Goat’s body : मुंबई (Mumbai) में एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां मीट की दुकान (Meat Shop) से लाए गए बकरे के शरीर पर राम (Ram) लिखने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मीट की दुकान सील (Seal) कर दी है। पुलिस को मिली शिकायत में उस बकरे से दुर्व्यवहार का भी आरोप है।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

मुंबई के एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि नवी मुंबई पुलिस ने एक मीट की दुकान को सील कर दिया है।

आरोप है कि वहां कुर्बानी के लिए लाए गए बकरे पर हिन्दू धार्मिक नाम लिख दिया गया था। बकरे की तस्वीर सोशल मीडिया पर Viral हुई थी, इसके बाद पुलिस को मामले का पता लगा।

सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीते शनिवार को CBD बेलापुर में दुकान को सील कर दिया और उसके मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद शफी शेख, साजिद शफी शेख और कुय्यम के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए IPC की धारा 295 (A) के साथ धारा 34 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

साथ ही पुलिस ने दुकान का लाइसेंस रद्द करने के लिए नगर निगम को लेटर भी लिखा है।

Share This Article