तेज रफ्तार कार किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, महिला की मौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Road Accident In Dhanbad: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के टुंडी-गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर जगदंबा हार्डकोक (Jagdamba Hardcock) के निकट तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े Truck को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें कार पर सवार महिला की जान चली गई है।

साथ ही कार सवार एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को SNMMC Hospital में भर्ती कराया था। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल को डॉक्टर ने दुर्गापुर रेफर कर दिया है।

गिरिडीह से रानीगंज जा रहे थे लोग

वहीं घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि आलम मल्लिक अपने परिवार के साथ गिरिडीह से रानीगंज जा रहे थे। इसी क्रम धनबाद के गोविंदपुर में सड़क दुर्घटना हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उनके घायल रिश्तेदार को अस्पताल ले जाया गया है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृत महिला को SNMMC Hospital भेज दिया। साथ ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की छानबीन में जुट गई है।

Share This Article