HomeझारखंडCM चंपाई सोरेन के निर्देश का दिखने लगा प्रभाव, अधिकारियों ने पहाड़ी...

CM चंपाई सोरेन के निर्देश का दिखने लगा प्रभाव, अधिकारियों ने पहाड़ी मंदिर का किया…

Published on

spot_img

Tourism Department Inspected the Hill Temple of Ranchi: गुरुवार को पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने रांची के पहाड़ी मंदिर (Hill Temple) का निरिक्षण किया।

बता दें कि झाखंड सरकार ने राज्य के आध्यात्मिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों में विशेष ध्यान देने और पर्यटन श्रेत्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया है।

इसी क्रम में सीएम चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने पर्यटन विभाग को पर्यटन स्थलों को विकसित करने का आदेश दिया था। अब उनका ये प्लान जमीन पर उतरना शुरू हो गया है।

पहाड़ी मंदिर में उपलब्ध होगीं ये सुविधाएं

पर्यटन विभाग की टीम ने बताया कि पहाड़ी मंदिर का सौंदर्यीकरण, विवाह मंडप, दर्शनार्थियों के लिए आरामशाला, पहाड़ी कॉरिडोर, ध्यान केंद्र और Selfie Point बनाए जाएंगे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य के धार्मिक स्थलों को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने का आदेश दिया था।

उन्होंने रामगढ़ के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका के मंदिर को भी वर्ल्ड क्लास टूरिज्म साइट बनाने का निर्देश दिया था। वहीं पहाड़ी मंदिर में रोपवे बनाने की भी बात कही थी।

मंदिर विकास समिति के साथ बैठक

अधिकारियों ने पहांड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव राकेश सिन्हा, राजेश साहू, बादल सिंह के साथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. पर्यटन विभाग की ओर से जिला पर्यटन विभाग के पदाधिकारी शिवेन्द्र सिंह, जिला पर्यटन विशेषज्ञ रोशन कुमार और अर्बन प्लानर गौतम कुमार मौजूद रहे।

देशभर से आते हैं भक्त पहाड़ी मंदिर

बैठक के बाद समिति के सदस्यों में खुशी और उत्साह था। सदस्यों ने CM Champai Soren का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया। एक सदस्य ने कहा कि अगले महीने से सावन शुरू होने वाला है ऐसे में पहाड़ी मंदिर में देशभर से शिव भक्त दर्शन करने आते हैं।

spot_img

Latest articles

विधवा से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले के गारू थाना पुलिस ने एक 36 वर्षीय...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेसा नियमावली लागू न होने तक बालू घाट और लघु खनिजों का अलॉटमेंट रोका

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट ने पेसा (पंचायत उपबंध विस्तार अनुसूचित क्षेत्र अधिनियम) नियमावली लागू...

हाजत में बंद आरोपी श्रीकांत चौधरी की संदिग्ध मौत, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले के गांवा थाना हाजत में बंद दो महिलाओं...

पुलिस ने डोडा तस्करी के दो तस्करों को पकड़ा, 1.5 लाख नकद समेत बाइक जब्त

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की टेबो थाना पुलिस ने डोडा तस्करी पर शिकंजा...

खबरें और भी हैं...