आवास बोर्ड ने BJP के बाद JMM और AJSU समेत 400 लोगों को भेजा नोटिस

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Housing Board notice to JMM, AJSU including 400 People: गलत भवन में पार्टी कार्यालय चलने को लेकर आवास बोर्ड ने BJP को नोटिस भेजा था। BJP को Notice भेजने पर विवाद बढ़ा तो बोर्ड ने JMM , AJSU समेत 400 लोगों को नोटिस थमा दिया।

नोटिस सिर्फ सियासी स्टंट: BJP

आवास बोर्ड के Notice पर सियासत अब तेज हो गई है। BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (Pratul Shahdev) ने कहा की BJP का दफ्तर कानूनी तौर पर सही है। MCD से नक्शा पास कराया गया। हर विभाग से NOC लेकर दफ्तर का निर्माण कराया गया।

दफ्तर तो JMM का भी हरमू से चलता है, लेकिन नोटिस सिर्फ BJP को ही भेजा गया। पार्टी ने जब विरोध जताया तो JMM को भी नोटिस भेजा गया। बोर्ड का नोटिस सिर्फ राजनीतिक स्टंट है। आवास बोर्ड में भ्रष्टाचार चरम पर है।

BJP के आरोपों पर JMM और कांग्रेस ने पलटवार किया है। JMM प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि JMM का दफ्तर कैंप कार्यालय है।

जल्द ही दफ्तर बरियातू में शिफ्ट हो जाएगा। कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि बोर्ड की जमीन पर पार्टी का दफ्तर चल रहा है तो किराया तो देना पड़ेगा।

Share This Article